OMG-2: पंकज त्रिपाठी बने शिव भक्त।
OMG-2 का ट्रेलर अब उपलब्ध हो गया है! जैसा कि पहले घोषित हुआ था, ट्रेलर आज 11 बजे को रिलीज किया गया है और इसे सभी प्लेटफ़ॉर्मों पर देखा जा सकता है। ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से होती है, जो एक शिव भक्त बने हैं।
OMG-2 में अपने बच्चे को न्याय दिलाने क लिए कोर्ट पहुंचे पंकज त्रिपाठी उर्फ़ ‘कांति शरण मुदग्ल’
फिल्म में दिखाया गया है कि उनका बच्चा सुसाइड करता है। स्कूल में उसे शर्मिंदा किया जाता है, और वह इस लज्जा को सहन नहीं कर पाता, जिसके परिणामस्वरूप वह रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो जाता है। उसके बच्चे को न्याय पाने के लिए पंकज त्रिपाठी अब अदालत जाते हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी का चरित्र ‘कांति शरण मुदग्ल’ है।
OMG-2 में भगवान शिव जी से प्रभावित कैरक्टर में नजर आये अक्षय कुमार
बच्चे को न्याय पाने के लिए वह भगवान शिव के मंदिर जाते हैं, और वहां पर उनकी बातचीत शुरू होती है। इस समय अक्षय कुमार का प्रवेश होता है। ट्रेलर से साफ होता है कि इस बार अक्षय भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके वेशभूषा में भगवान शंकर की तुलना में बहुत समानता है।
यह सच है कि ट्रेलर में उन्हें खुलकर भगवान शिव का अवतार नहीं बताया गया है, लेकिन उनका कैरेक्टर उनसे प्रभावित लगता है। सेंसर बोर्ड ने उनके कैरेक्टर पर भी कुछ समस्या जताई थी।

OMG-2 में नेगेटिव रोल में नजर आएंगी यामी गौतम
फिल्म में यामी गौतम ने भी महत्वपूर्ण रोल निभाया है। उन्हें एक वकील के रूप में दिखाया गया है। ट्रेलर को देखकर लगता है कि उनका चरित्र फिल्म में नेगेटिव शेड में है, वह पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस लड़ती हैं।

अरुण गोविल भी OMG-2 में नजर आएंगे महत्वपूर्ण भूमिका में।
फिल्म में कोर्ट रूम में थोड़ी-सी कॉमेडी भी दिखाई गई है, जिससे माहौल को हल्का बनाया गया है। पंकज त्रिपाठी और जज के बीच के संवाद से दर्शकों को हंसी आ सकती है। फिल्म में रामानंद सागर के ‘राम’ अरुण गोविल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
क्या 11 अगस्त को OMG-2 रिलीज़ हो पायेगी ?
फिल्म की रिलीज का तारीख 11 अगस्त है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने काफी सारे बदलावों के निर्देश दिए हैं। फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया जा चुका है, लेकिन फिल्म को लेकर अभी भी कुछ असमंजस है। इस वजह से फिल्म की रिलीज आगे के लिए स्थगित हो सकती है।

आइये जानते है क्या है महाकाल मंदिर से जुड़ा विवाद।
फिल्म में महाकाल मंदिर का दृश्य भी है, जिससे विवाद हुआ है और पुजारियों को इससे आपत्ति है। महाकाल मंदिर के पुजारी प्रतिनिधि और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश पुजारी ने बताया है कि ट्रेलर में मंदिर के दर्शाए गए सीन हटाए नहीं जाते हैं तो उन्हें विरोध करने की योजना है। वे अब फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर एक याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं और उसके लिए उन्होंने संबंधित वकील से भी संपर्क किया है। अगर फिल्म में मंदिर के शॉट्स बने रहेंगे तो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, और अक्षय कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
आकर्षक खबरों का संग्रह, आपके लिए हमारी IPP NEWS पर! नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें। जल्दी जुड़िए हमारे साथ और रहें एक कदम आगे।
धन्यवाद