Wednesday, September 27, 2023
Homeसेलिब्रिटीज एंड एंटरटेनमेंटDon 3 का टीज़र हुआ रिलीज़ क्या रणवीर सिंह डॉन की भूमिका...

Don 3 का टीज़र हुआ रिलीज़ क्या रणवीर सिंह डॉन की भूमिका निभा पाएंगे।

Don 3: फरहान अख्तर ने की आधिकारिक घोषणा।

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया में ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की ‘DON 3’ का आधिकारिक घोषणा कर दी  है। फिल्म के निर्माता ने डोन 3 का शानदार टीजर भी जारी किया है, जिसमें ग्यारह देशों की पुलिस वाले डायलॉग भी आप  सुनेंगे। DON 3 में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका इस बार खास है।

Don 3 Teaser

रणवीर सिंह निभाएंगे डॉन की मुख्य भूमिका

फरहान अख्तर ने गदर 2 की रिलीज से पहले ही बॉलीवुड में धमाल मचा दिया है। आखिरकार, उन्होंने फ्रैंचाइज़ी  के तीसरे भाग, “डॉन” का आधिकारिक घोषणा कर दी है। रणवीर सिंह इस बार डॉन की भूमिका में नजर आएंगे, न कि शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन। DON 3 का आधिकारिक शीर्षक अनाउंसमेंट टीजर में रणवीर सिंह की शानदार छवि भी दिखाई दी है।

रणवीर सिंह के लिए रहेगी चुनौतीपूर्ण भूमिका  

फरहान अख्तर DON 3 को निर्देशित करेंगे। टीजर में रणवीर सिंह का आकर्षक रूप, बेहतरीन अभिनय और यादगार प्रदर्शन दिखाई देते हैं। उनका एक्टिंग स्टाइल टीजर में बहुत दिलचस्प लग रहा है। हालाँकि, शाहरुख खान की जगह लेते समय रणवीर सिंह का प्रदर्शन एक बड़ी चुनौती होगी। लेकिन उन्होंने टीजर में प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है।

DON 3 की स्टार कास्ट

मुख्य भूमिका: रणवीर सिंह
लेखन और निर्देशन: रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर
कहानी: गायत्री, पुष्कर और फरहान अख्तर
संगीत: शंकर-एहसान-लॉय
म्यूजिक राइटर : जावेद अख्तर

शीर्षक घोषणा में इस तरह के प्रभावशाली डायलॉग हैं:

उनसे केहदो की फिर जाग उठा हूँ मै

और फिर सामने जलता देखो

क्या है ताकत मेरी

क्या है हिम्मत मेरी

फिर दिखने को

मौत से खेलना ज़िन्दगी है मेरी

जीतना ही मेरा काम है

तुम तो हो जानते

जो मेरा काम है

11 मुल्को की पुलिस ढूंढ़ती है मुझे

पर पकड़ पाया है मुझको कौन

मै हूँ डॉन……….


रणवीर सिंह पहले भी साबित कर चुके है अपनी एक्टिंग स्किल्स।

Don 3

रणवीर सिंह नए डॉन के रूप में DON 3 में दिखाई देंगे। शाहरुख खान की जगह इस बार रणवीर सिंह को देखा जाएगा। रणवीर को शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की जगह लेना कठिन हो सकता है। हालाँकि, रणवीर सिंह ने पिछले कई फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने बाजीराव मस्तानी और बेफिक्रे में बेहतरीन अभिनय किया है। वे खतरनाक रोल और वाहवाही रोल में ब्लेंड हो सकते हैं, दोनों टीजर में दिख रहे हैं।

DON 3 2025 में होगी रिलीज़ ।

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की  निर्देशित DON 3 को 2025 में रिलीज़ किया जाएगा। 45 साल पहले अमिताभ बच्चन ने डॉन फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। 2006 के डॉन: द चेस बिगिन्स अगेन में फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को नए डॉन के रूप में दिखाया। सिनेमाघरों में उनका विचार बहुत सफल हुआ। फिर डॉन 2 आया, जिसमें शाहरुख खान ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाई। लेकिन DON 3 में रणवीर सिंह को डॉन का किरदार मिला है

आकर्षक खबरों का संग्रह, आपके लिए हमारी IPP NEWS पर! नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें। जल्दी जुड़िए हमारे साथ और रहें एक कदम आगे।
धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments