Bigg Boss Ott 2: अनुनय सूद को बनाया गया मोहरा।
वीडियो कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच हुई प्रतियोगिता में एल्विश ने शो जीता। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुनय सूद जो की Bigg boss के घर में मेहमान बनकर गए थे । उन्हें घर में एलवीश के दोस्तों द्वारा सीखा कर और समझाकर भेजा गया था।

सच पता चलते ही फैन्स का फूटा गुस्सा।
सच कितना भी दबा लो एक दिन बाहर आ ही जाता है। ऐसा ही अब बिग बॉस OTT 2 में हो रहा है। इस सीजन के आखिरी हफ्ते, 58 वे दिन घर में कई अतिथि आए। इनमें अनुनय सूद जो की एक एक डिजिटल क्रिएटर और व्लॉगर भी है। वे भी शो में थे। मोहित मनोचा भी आए थे, वो भी व्लॉगिंग करते हैं। इन दोनों व्लॉगर्स के बीच एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Bigg Boss Ott 2: वीडियो में एलवीश यादव अपने वोटिंग काउंट को बताते हुए दिख रहे है।
सभी जानते हैं कि वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने “बिग बॉस ओटीटी 2” जीता है। इससे उसने इतिहास में अपना स्थान बनाया है। वह अपने दोस्तों से मिलने पर कुछ दिलचस्प कहानियां शेयर करता है। एक में वह अपने वोटिंग काउंट्स की चर्चा करता है। और इसी के साथ कुछ क्लिप्स में व्लॉगर अनुनय सूद खुद अपनी पोल खोलते हुए दिखाई देते हैं।
अनुनय को मिला एलवीश के दोस्त का मैसेज। Bigg Boss के घर में सिखाकर भेजा गया
अनुनय सूद वीडियो में कुछ लड़कों के साथ एक होटल रूम में दिखाई देते हैं। उन्हें बताया गया कि उन्हें एल्विश के दोस्त का फोन पर मैसेज मिला था, जिसमें कहा गया था कि “ट्रॉफी तो घर आनी चाहिए।” और यह तीन बार हुआ। तब एक लड़का कहता है कि उन्हें घर के अंदर अनुनय सूद को भेजने से पहले अच्छी तरह से पढ़ाया गया था। तब अनुनय कहते हैं, “इन लोगों ने मुझे इतना सिखाया कि मैं खुद न भूल जाऊँ कि क्या बोलना है।” फिर मैंने कहा कि मैं एल्विश को नहीं जानता था और आज तक उनसे नहीं मिला।
एक और व्लॉगर की पोल खुली।
दूसरे व्लॉगर की पोल भी खुल गई. उसी कमरे से मोहित की एक वीडियो सामने आई, जहां वे घर के अंदर अभिषेक मल्हन से बात कर रहे थे। फुकरा ने तब कहा कि वह इस शो को जीतने के लिए तैयार हैं। फिर मोहित ने कहा, “प्राइम मिनिस्टर इंतजार कर रहे हैं।” लेकिन बस वेटिंग में रहना नहीं चाहिए।उस कमरे में एल्विश को यही क्लिप दिखाया गया और सब हंसने लगे। इस क्लिप के बाद Fukra Insaan के प्रशंसकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्हें लगता था कि अभिषेक मल्हन पर इस तरह की गंदी राजनीति की जा रही है।
Bigg Boss Ott 2 के मेकर्स से छुपाया गया सच ।
Abhishek Malhan के प्रशंसकों ने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वो दो व्लॉगर्स जो घर में आए थे, वे जानते थे कि एल्विश यादव कौन हैं।” लेकिन उन्होंने मेकर्स को ऐसा दिखाया कि वे उसके बारे में कुछ नहीं जानते थे। वीडियो में अनुनय सूद ने बताया कि उन्हें घर में सिखाया गया और तैयार किया गया था। यहां तक कि पूरा कार्यक्रम उसकी कैमरे पर दिखाया गया था। शर्मनाक है कि इतनी गंदी राजनीति की जा रही है।
देश और दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहे IPP NEWS के साथ